Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 2, 2023

कलेक्टर ने किया अम्बेडकर भवन परिसर दल्लीराजहरा में वाचनालय निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण,

कलेक्टर ने किया अम्बेडकर भवन परिसर दल्लीराजहरा में वाचनालय निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, 



निर्धारित समयावधि में सुन्दर, सुव्यवस्थित वाचनालय का निर्माण करने के दिए निर्देश

CNI News बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख:- प्रदीप सहारे

बालोद 01 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज अम्बेडकर भवन परिसर दल्लीराजहरा में वाचनालय निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में सुन्दर, सुव्यवस्थित वाचनालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने दल्लीराजहरा प्रवास के दौरान बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर अम्बेडकर भवन परिसर दल्लीराजहरा में वाचनालय निर्माण करने की घोषणा की गई थी। 


मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने अधिकतम चार माह की अवधि में वाचनालय भवन का निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम डौण्डी श्री योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दल्लीराजहरा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad