भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक साहू सदन गुरुर में हुई संपन्न
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।भाजपा जिला बालोद की कार्यसमिति की बैठक साहू सदन गुरुर में आज रखी गई जिसमें जिले भर के नेता, प्रभारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पंजीयन पश्चात, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण सहित वंदे मातरम गान से आरंभ हुआ। बैठक पर प्रस्तावना व अध्यक्षीय मे उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने करते हुए कहा चुनावी जंग की घड़ी नजदीक आ गई है। सत्तासीन कांग्रेस सरकार को उनके झूठे वादे और नाकामियों को लेकर घेरना है। मोर आवास मोर अधिकार के आगामी कार्यक्रम पदयात्रा के साथ क्षेत्रीय विधायको के निवास का घेराव कर उनसे जवाब मांगना है कि क्यों उनकी सरकार ने आवास के हितग्राहियों की आवास को रोके रखा है। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के विषय को संत समागम तक ले जाना है।हम सबके विश्वास सब के विकास और सबके साथ पर काम करने के लिए संकल्पित हैं।
मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी मधुसूदन यादव समस्त करणीय बिंदु पर समीक्षा एवं चर्चा की और कहा कि चुनाव कोई भी लड़े परिणाम भाजपा के पक्ष में दिलाने वाले कार्यकर्ता यहां बैठे हैं पार्टी के कार्यक्रम को करना है साथ ही क्षेत्रीय स्तर चाहे वह पंचायत हो या विधानसभा या जिला स्तर पर जनहित में मुद्दों को जन आंदोलन के रूप में उठाना हैं। कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाना है अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा की पुनः सरकार लानी है वर्तमान में भाजपा का तेवर नहीं बदला है तरीका बदला है।
जिला महामंत्री एवं डाटा प्रबंधन के जिला संयोजक देवेंद्र जयसवाल ने डाटा प्रबंधन पर प्रस्तावना रखी साथ ही आईटी सेल के संयोजक दानवीर साहू ने डिजिटल डेटा प्रबंधन के विषय में जानकारी दी।
मोर आवास मोर अधिकार के प्रभारी देवेंद्र जायसवाल ने कहा इसे आंदोलन के रूप में लेना है। मोदी जी ने आवास के लिए पैसा दिया लेकिन राज्य सरकार ने राज्यांश को रोककर हितग्राहियों के घर को पक्का नहीं होने दिया जिसे लेकर पदयात्रा एवं घेराव करते हुए वृहद रूप से आंदोलन कर उनका हक दिलाया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि राज्य की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के साथ छल कर रही है छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के तीन सांसद थे उन्हें भी बाहर से लाया गया जिनके दर्शन दुर्लभ है। आदिवासियों के आरक्षण संस्कृति रोजगार को नहीं बचा पा रही है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर लद्दाख मे आज धारा 370 हटाने के बाद देश आज एक भारत के रूप में स्थापित हुआ राज्य से राज्य को जोड़कर सर्व स्पर्शी समावेशी विकास के साथ देश में शांति और भाईचारा में वृद्धि हुई है
यज्ञदत्त शर्मा ने जीत की अध्यक्षता पर उद्बोधन देते हुए मोदी जी के नेतृत्व में आज विश्व मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है आज भारत के प्रधानमंत्री को विश्व पटल पर अध्यक्षता करने का अवसर मिला है मोदी जी के नेतृत्व में ही आज विश्व की चौथी बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है।
पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने बूथ सशक्तिकरण विषय पर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए।
जगदीश देशमुख ने परीक्षा पर चर्चा पर प्रधानमंत्री मोदी जी की बातों को जिले भर में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं छात्रों को हुए इससे लाभ पर विचार रखें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से यशवंत जैन, राकेश यादव, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रीतेश गांधी ,नरेश यादव, संध्या भारद्वाज, सुशीला साहू, कृतिका साहू,प्रेमलता साहू, डामेश्वरी साहू ,प्रतिभा चौधरी, भुनेश्वरी ठाकुर, खिलेश्वरी साहू ,संगीता चंद्राकर ,दीपा साहू ,ममता गजेंद्र, राकेश छोटू यादव ,त्रिलोकी साहू, ठाकुर राम चंद्राकर ,शरद ठाकुर ,जयेश ठाकुर ,नरेश साहू प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर, कौशल साहू, मनीष झा, प्रणेश जैन ,राकेश द्विवेदी, रुपेश सिन्हा, सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, आदित्य पिपरे, अश्विनी यादव, चेमंत देशमुख ,कुलदीप पत्याल, नंदकिशोर शर्मा, याद राम साहू, राजा दीवान, पालक ठाकुर, जितेंद्र साहू, अकबर तिकाल, दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू, हरि कृष्ण गंजर, अमित चोपड़ा, भुवन लाल साहू, मेहतर नेताम, रामसहाय साहू, पंकज चौधरी, दुर्गानंद साहू, अजय चौहान, काबिल कुर्सी, अब्दुल इब्राहिम, संजू मानकर, दारा सिंह भौसार्य, पवन चंद्राकर, कुलदीप साहू, पवन सोनबरसा ,विश्वास गुप्ता, चांदमल जैन, दुर्जन साहू, पोषण बनपेला, ईशा प्रकाश साहू ,होरी लाल रावटे, विनोद जैन, मोहन जैन ,जसराज शर्मा, सुशील टोमन साहू सुरेश जयसवाल, भूषण लाल साहू, सोमेश्वरी नीतीश यादव ,खेदु राम साहू, रमेश गुर्जर, सुजीत झा, गिरधर ठाकुर, संतोष गंगबेर, चमन लाल साहू, भान सिंह साहू, देवधर साहू ,जनार्दन सिंह , विश्वास चंद्रहास देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.