मुंगेली....संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी को दी गई विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी
मुंगेली 02 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी को विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री पुजारी को भू-अभिलेख शाखा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के स्वीकृति, निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भविष्य निधि आंशिक अंतिम विकर्षण एवं अस्थायी अग्रिम की स्वीकृति तथा समूह बीमा का अंतिम निराकरण, भू-अभिलेष शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 90 दिनों तक के अवकाश स्वीकृति की नस्ती कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह श्री पुजारी को परिवर्तित भूमि के विरूद्ध वार्षिक भू-भाटक की वसूली, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्यवाही, लोक सेवा केन्द्र, सामान्य सेवा केन्द्र, चिप्स एवं एनआईसी शाखा, वीडियो कांफ्रेंस, आवक-जावक शाखा, परीक्षा शाखा और वक्फ बोर्ड का नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.