Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 2, 2023

लगन और मेहनत से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता:– विक्रम धुर्वे

 लगन और मेहनत से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता:– विक्रम धुर्वे



डौंडी/दल्लीराजहरा


बीसीसीआई खैरवाही के तत्वधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में  विक्रम धुर्वे (जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा  बालोद व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा, प्रतियोगिता की अध्यक्षता बुढान सिंह उईके(सरपंच ग्राम खैरवाही) विशेष अतिथि के रूप में  जितेंद्र 



आर्दे,जगजीवन डोंगरे, जालम बालेंद्र,परम सिंह,चुरेंद्र सर,साहू सर,आशीष गुप्ता (उपाध्यक्ष भाजयुमो डौंडी) और बीसीसीआई क्रिकेट प्रतियोगिता समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारंभ मैच सुवरबोड और सल्हाईटोला के मध्य खेला गया।विक्रम धुर्वे ने कहा कि हमे गर्व  है कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतरत्न प्राप्तकर्ता सर सचिन तेंदुलकर का जन्म हमारे भारत में हुआ है। खेल हम सभी के प्रतिदिन के जीवन के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि ये हमें स्वस्थ्य वातावरण में सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करता है। खेल का वातावरण खिलाड़ियों के लिए बहुत ही प्रतियोगी और चुनौतिपूर्ण हो जाता है 




इसलिए वे चुनौतियों को सामने रखकर उन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बुढान सिंह उईके ने कहा  खेल बहुत प्रकार के होते हैं जो अलग-अलग देशों में विभिन्न देश के लोगों द्वारा खेले जाते हैं। किसी भी खेल का, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश में आयोजन किया जाता है। समय-समय पर खेल में क्रान्तिकारी परिवर्तन आये हैं और अष्टांग या योगा की अन्य क्रियाओं द्वारा इन्हें बदला भी गया है। खेल खेलना हमें पूरे जीवनभर बहुत से तरीकों से मदद करता है। समिति के अध्यक्ष ने कहा की विभिन्न प्रकार के खेलों की क्रियाएं हमारे लिए बहुत प्रकार के सकारात्मक अवसर लाती है। इसमें बहुत सी समस्याएं भी आती है हालांकि, वे इतना अधिक मायने नहीं रखती। खेल गतिविधियों में भाग लेना बच्चों की स्कूली उपलब्धियों को बढ़ाता है। इस दौरान ग्राम खैरवाही के खेल प्रेमी गांव के  जेष्ठ–श्रेष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad