सी-मार्ट में स्व-सहायता समूहों, बुनकरों दस्तकारों और कुटीर उद्योगो द्वारा बनाए गए उत्पादों के साथ कोदो कुटकी रागी मिल्ट की हो रही बिक्री
कलेक्टर श्री महोबे ने सी-मार्ट का अवलोकन किया और घरेलू उपयोगी समान की खरीदी भी की
छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी योजना सी मार्ट अब समूह की महिलाओं के लिए बना वरदान
कवर्धा, 02 फरवरी 2023। जिले में सी मार्ट खुलने से स्थानीय उत्पादों को बाजार तो मिला है इसके साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुल गए है। पहले गांव की महिलाएं सिर्फ घर तक ही सिमट कर रह जाती थी, लेकिन आज वही महिलाएं घर से निकलकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभा रही है। सी मार्ट से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार भी हुआ है। कवर्धा के नगर पालिका द्वारा कार्यालय के पीछे संचालित सी-मार्ट संचालित है। इस सी-मार्ट में स्व सहायता समूहों, बुनकरों दस्तकारों और कुटीर उद्योगो द्वारा बनाए गए उत्पादों के साथ कोदो कुटकी रागी मिल्ट की खुब बिक्री हो रही है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने आज सुबह सी-मार्ट का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सी-मार्ट संचालित कर रही महिला स्वसहायता समूहों से चर्चा करते हुए सी-मार्ट में बसे ज्यादा बिक्री हो रही स्थानीय समाग्रियों की जानकारी ली। महिला समूहो ने बताया कि सीमार्ट में महिला समूह द्वारा तैयार की गई हल्दी, मिर्च, धनिया पावाडर, साबून, कोदो कुटकी-रागी और ब्लेक राइस की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा महिला समूह द्वारा तैयार की जा रही मौसम आधारित समान, जैसे बड़ी-बिचौड़ी, धुप और अगरबत्ती फिनाइल और बुनकरों दस्तकारों और कुटीर उद्योगो द्वारा बनाए गए उत्पादों की मांग आ रही है। सीमार्ट के प्रति लोगों को रूझान भी बढ़ा है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.