महिला भवन की मांग को लेकर राजकुमारी मनोज सिन्हा से मिलीं गोपालपुर की महिलाएं..
महिला ग्राम संगठन गोपालपुर की महिलाओं ने सदस्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण सदस्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही सामुदायिक भवन की मांग की, जिस पर पिछड़ा वर्ग सदस्य मनोज सिन्हा ने इस दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को महिला ग्राम संगठन गोपालपुर की यमुना बाई,कलेंद्री बाई, तिजिया बाई, सोमन बाई, फलेस्वरी बाई,आदि पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण सदस्य मनोज सिन्हा जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में एक महिला सामुदायिक भवन की जरूरत है।
इस पर पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण सदस्य मनोज सिन्हा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ने भवन निर्माण के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। राजकुमारी सिन्हा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हरसंभव पहल की जा रही है।
गोठान का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपे जाने से महिलाएं अपने अपने समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों को विक्रय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। इस अवसर पर श्री नंद लाल,ग्राम पटेल भुवन लाल,शत्रुहन खाड़े,ग्राम सचिव महेश कौशिक, अकील कुमार,लतखोर साहु,दीनदयाल सेवता, कीर्तन विश्वकर्मा, मिलन कुमार एवं अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.