मुंगेली ....ग्राम बोड़तरा कला में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित
मुंगेली 07 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ग्राम बोड़तरा कला में नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाया गया और उन्हें नशा से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि नशा करने से कैंसर, अस्थमा, नपुंसकता, टीबी, हृदयरोग, मंदता, शारीरिक एवं मानसिक दुर्बलता की समस्या होती है, जिससे व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो जाती है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, गणमान्य नागरिक श्री सागर सिंह बैस, श्रीमती मायारानी सिंह, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शारदा जायसवाल, नशामुक्ति केन्द्र के नीलकंठ टोण्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और स्कूली बच्चे मौजूद थे।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 626085404


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.