जिले के भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल श्री रमेश बैस जी से की मुलाकात
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।केंद्र सरकार द्वारा नवनियुक्त राज्यपालों की नियुक्ति की गई है इन नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र श्री रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है लगातार रमेश बैस को राज्यपाल जैसे प्रमुख ओहदे पर सर्वप्रथम त्रिपुरा फिर झारखंड और अब देश के बड़े राज्य महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल बनना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर बालोद जिले के भाजपा नेताओं ने रमेश बैस जी को जाकर उनके निवास स्थान पर बधाई दी एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री रजनीश शुक्ला, भाजपा वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, राकेश यादव, राजा दीवान एवम गोपाल पटवा उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.