राजनांदगांव ईरा मे मनाया गया पशु चिकित्सा शिविर विकास दिन
आज दिनांक 11/02/ 2023 दिन शनिवार को ग्राम ईरा पोस्ट सोमनी जिला राजनांदगांव में पशु विभाग एवं ग्राम शक्ति दुर्ग के तत्वाधान में पशु विकास दिन पर निशुल्क पशु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निशुल्क सामान्य जांच ,निशुल्क दवा वितरण,डिपर्मिग, बधियाकरण,डिटीफिंग, पैरा यूरिया उपचार,उन्नत बछिया रैली,एब्सेस सर्जरी एवं पशुओं की दूध बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में 22 किसान जिनके 99 पशु शामिल हुए वे अपने पशुओं की निशुल्क जांच व विभाग द्वारा अन्य योजनाओं का जानकारी लिए कार्यक्रम में श्री कृष्ण जी के तैल चित्र पर पुष्प गुच्छ व गुलाल लगाकर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया जिसमें जनपद पंचायत राजनांदगांव गौठान समिति के सभापति टेकूराम (टिंकू) साहू, सरपंच श्रीमती किरण देवी साहू, गौठान समिति अध्यक्ष डॉ रामेश्वर साहू, पशु विभाग डॉ. रोशन नागदेव,मोहम्मद अंसारी,यशवंत सिन्हा,वंदना टंडन,विजेंद्र साहू,अर्जुन सिंह ठाकुर,स्टफीन पूजन व सर्पोटिंग स्टाफ एवं फुलर्टन इंडिया (ग्रामशक्ति) से ब्रांच मैनेजर बृजेश गुप्ता,उमेश कश्यप,रामचंद्र, शाश्वत, दुर्गेश एवं सर्पोटिंग स्टाफ शामिल हुए।
पशु सखी दुर्गा साहू निराशा बाई सिन्हा पशुपालक प्रेमु साहू, चिंता साहू ,अंगद निषाद ,राजकुमार निषाद, दिनेश साहू ,नारायण साहू,पुरुषोत्तम चंद्राकर, संतानु निषाद व अन्य 22 किसान अपने पशुओं का निशुल्क उपचार करवाया और पशु विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दीया गया।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.