पिथौरा _आलोक मिश्रा बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रांत के गौसेवक अध्यक्ष।
पिथौरा । नगर के गौसेवक जो गौसेवा को लेकर सदैव ततपर रहते हैं । इसी ततपरता और गौसेवा में सक्रियता को देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ राष्ट्रीय महासचिव आचार्य संतोष दुबे के निर्देश पर पिथौरा नगर के गौ सेवक आलोक मिश्रा को विश्व हिंदू महासंघ के गौरक्षा विभाग का छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । नियुक्ति पश्चात उनका शील्ड व साल से सम्मानित कर दायित्व सौंपा गया । आलोक ने कहा संगठन ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरूंगा साथ ही गौ माता की सेवा के लिए हम सदैव तैयार रहेंगे और युवाओं को गौ माता की सेवा के लिए प्रेरित करेंगे । आलोक की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.