जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ
डोंगरगांव :-डोंगरगांव समीपस्थ ग्राम बीजाभांठा में जय मां गढ़माता जस परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का धार्मिक आयोजन संपादित हुआ। जिसमे क्षेत्र की एवं दूर अंचल से जस मंडलियों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर वाणी डॉ नीरेंद्र साहू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रहे वही अध्यक्षता श्रीमती जागृति चुन्नी यदु जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से किया गया। ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ नीरेंद्र साहू जी ने कहा कि ऐसे आयोजन से क्षेत्र में धर्म का माहौल बनता है जिससे विभिन्न प्रकार के समस्याओं का स्वतः ही निराकरण हो जाता है। ग्राम वासियों की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में ऐसे धार्मिक आयोजन की महत्ता बहुत अधिक है क्योंकि ऐसे आयोजनों से हमें अपने धर्म एवं संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है। उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमे अपने धर्म के समस्त देवी देवताओ के पूजन के साथ साथ अपने घर व समाज के महिलाओं का भी सम्मान देना चाहिए तब ही यह आयोजन सफल माना जाएगा। अध्यक्षता की आसंदी से श्रीमती जागृति यदु ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर महेश्वर साहू, मोनिका पुरुषोत्तम साहू ,कुमारी बाई साहू, पवन कोर्राम, अर्जुन साहू ,भीखू साहू सहित जय मां गढ़माता जो समिति के पदाधिकारी गण एवं ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.