रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) के तत्वाधान में 26 जनवरी से पूरे प्रदेश में शुरु हुई हाथ जोड़ो यात्रा आज रतनपुर के वार्ड क्रमांक 03 महामाया पारा से शुरु हुई, इस यात्रा में वार्डवासियो के हर घर तक पहुँच कर लोगो को जागरूक करने एवं केंद्र सरकार की निकम्मी नीतियों को बताया गया, साथ हि प्रदेश सरकार की जनहितकारी, जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे मे भी लोगो को अवगत कराया गया,प्रदेश सरकार द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में अनेक योजनाए चलाये जा रहे है, इन्ही योजनाओं के प्रचार - प्रसार एवं जन जन को इनका लाभ मिल सके जिसकी वजह से यह यात्रा पूरे प्रदेश के हर घर तक जाएगी ।लोगो का अपार समर्थन इस हाथ जोड़ो यात्रा को मील रहा है, जिसकी वजह से यह सफल होती जा रही है इस यात्रा में पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरे मंत्री मंडल, विधायकगण, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ एवं कार्यकर्तागण शामिल हो रहे है ।
आज रतनपुर की यह यात्रा महामाया मंदिर गेट से शुरु हुई जो महामाहापारा होते हुए वार्ड 03 के समस्त घर तक पहुंची जिसके बाद आज की यात्रा समाप्त हुई, उक्त यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या, उपाध्यक्ष इल्यास कुरैशी,महामंत्री जमुना माथुर,मोहर खान,कमल सोनी, प्रवक्ता राजा रावत,युवा कांग्रेस महासचिव रवि रावत, बूथ अध्यक्ष दुर्गा पटेल,शत्रुहन सोनी, जोन अध्यक्ष जीतेन्द्र चंदेल, दुखिराम सोनी,पवन यादव,भान सिंह,विजय यादव,गणेश दुबे,हरिश राजपूत,रामकुमार निर्मलकर,सुरेंद्र,मुकेश पटेल, दिलकुमार यादव,अभिषेक कमलसेन, उत्तम,घनश्याम यादव,गेंदूराम पाव,निजाम अली,प्रदीप यादव,अय्यूब मेमन, भूरीबाई, संतोषी दुबे, रामेश्वरी यादव, घनश्याम थवाईत, गोपाल निषाद सहित समस्त जन उपस्थित रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.