भाठागांव आर मे चल रही भागवत कथा के छठवे दिन कथावाचक पंडित भूपेन्द्र पाण्डेय ने उधव चरित्र महा रासलीला व रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया।
गुण्डरदेही । ग्राम भाठागांव आर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छठवे दिन कथावाचक पंडित भूपेन्द्र पाण्डेय ने उधव चरित्र महा रासलीला व रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया कथावाचक ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया सभी गोपियां सज-धजकर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर सभी गोपियां अपनी सुध-बुध खोकर कृष्ण के पास पहुंच गईं उन सभी गोपियों के मन में कृष्ण के नजदीक जाने उनसे प्रेम करने का भाव तो जागा लेकिन यह पूरी तरह वासना रहित था इसके बाद भगवान ने रास आरंभ किया माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई थी जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य व प्रेमानंद शुरू हुआ रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया मौके पर आयोजको की ओर से आकर्षक वेश-भूषा में श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किया गया कथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मेहतरू साहू एवं पूर्व सरपंच स्वर्गीय कुलेश्वर साहू के पुण्य स्मृति मे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय साहू के द्वारा उनके निवास मे आयोजित कराई जा रही है भागवत कथा का रसपान करने योगेन्द्र साहू पूनम साहू संतोष साहू जेमिनी साहू संजय साहू योगेश्वरी साहू पार्वती साहू अंजू रानी किशोर साहू टहल साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज लेखराम साहू उमाशंकर साहू गजेन्द्र यदु कुलेश्वर प्रसाद तिवारी राजेंद्र देशमुख नंद किशोर यादव सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष गुण्डरदेही सलीम खान फ़ैज बख्श नरुलाखान केजूराम सोनबोइर बलराम कतलम भगवान कतलम सहित आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे
CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.