सी सी रोड निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार, निर्माण कार्य होते ही पड़ रही दरार
रतनपुर कोटा से शिवम दुबे की रिपोर्ट
जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत उमरिया दादर में 15 वे वित्त से बनने वाली सी सी रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। संबंधित अधिकारियों पर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप।लग रहे। अब जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों में गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा।
जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया दादर के कोईलारी पारा में सीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की जा रही है। यहा चैन सिंह के घर से गेंद राम के घर तक करीब 230 मीटर निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव की उदासीनता के चलते सड़क निर्माण कार्य में गट्टी रेती व सीमेंट के उपयोग में अनियमितता की जा रही है। ठेकेदार द्वारा रेत व गिट्टी का ज्यादा उपयोग कर मसाला तैयार किया रहा है। सरपंच सचिव द्वारा पंचायत में कभी भी निर्माण कार्य का बोर्ड नहीं लगाया जाता है। ठेकेदार द्वारा सड़क में पानी डाल तराई नहीं की जा रही है। जिससे सी सी रोड में कई जगह से दरार पड़ गया हैं व रोड की भी चौड़ाई कम हैं इंजीनियर मनीष यादव के द्वारा ठेकेदार को बस कार्य की जानकारी दे दी गई हैं और ठेकेदार अपनी मनमानी से गिट्टी सीमेंट व रेत से सी सी रोड का निर्माण कर रहे हैं इस संबंध में सरपंच सुखमिन बाई से जानकारी ली गई तो कहा कि मेरे द्वारा ठेकेदार को पानी तराई करने व सही मात्रा में सामग्री डालने को कहा गया था कम डाल रहे तो बात करती हूं l
बाइट ---- मनीष यादव इंजीनियर ----इस निर्माण कार्य को मैं 3 दिन पहले देखने गया था रोड में दरार हैं तो इसको मैं ठीक करता हूँ रेत की मात्रा ज्यादा डाला जा रहा तो मैं सरपंच से बात करता हूँ ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.