मुंंगेली....कलेक्टर ने स्थापना और वित्त शाखा का किया निरीक्षण
मुंगेली 24 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में स्थापना एवं वित्त शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थापना शाखा में अधिकारी-कर्मचारियों का सेवा-पुस्तिका, पासबुक सहित शाखा में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने वित्त शाखा में बिल व्हाउचर का अवलोकन किया और पंजियों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों के काम-काज की जानकारी ली और कहा कि अपनी जिम्मदारियों का कर्तव्यनिष्ठा के साथ गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल मौजूद थे। बता दें कि कलेक्टर द्वारा रोस्टर अनुसार विभिन्न शाखाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। इसी कड़ी में उन्होंने आज स्थापना एवं वित्त शाखा का निरीक्षण किया।
सी एन आई न्यूज़ से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.