निरीक्षक अंजोर लाल चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भाव पूर्ण विदाई
रंजीत बंजारे बेमेतरा :-बेमेतरा पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक अंजोर लाल चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने पर आज दिनांक 03.02.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला (भा.पु.से.) ने निरीक्षक अंजोर लाल चतुर्वेदी के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक अंजोर दास चतुर्वेदी ने पुलिस विभाग में लगभग 42 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। इस दौरान निरीक्षक दुर्ग, मुंगेली, धमतरी एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में अपनी सेवा प्रदान की। पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला (भा.पु.से.) ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान चतुर्वेदी ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए निरीक्षक के पद पर पहुंचे। ज्ञात हो कि निरीक्षक श्री अंजोर लाल चतुर्वेदी सन 1981 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे। एएसपी पंकज पटेल एवं डीएसपी राजेश कुमार झा ने कहा कि चतुर्वेदी ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है। चतुर्वेदी ने 42 वर्ष के अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उनके छोटे भाई किशन चतुर्वेदी, निरीक्षक नासिर खान, उप निरीक्षक तुलसी राम कोसिमा एवं , पुलिस कार्यालय के सउनि (अ) प्रदीप देशमुख, संतोष सोनवानी, लुमेश देवांगन, प्रवीण लोहले, सउनि विनोद शर्मा, विष्णु सप्रे, प्र.आर. सुरजभान सिंह, प्रआर. ताम्रध्वज देशमुख, घनश्याम साहू, चंद्रशेखर राजपूत, खुबचंद बघेल, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे एवं पुलिस कार्यालय के अन्य अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.