Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 15, 2023

कलेक्टर ने किया अरमुरकसा और मार्री बंगला में निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश

 कलेक्टर ने किया अरमुरकसा और मार्री बंगला में निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण



निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

 बालोद।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जिले के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इसके अंतर्गत कलेक्टर श्री शर्मा ने आज डौंडी विकासखंड के ग्राम अरमूरकसा और डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम मार्री बंगला में निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से अरमुरकसा के निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्य पूरा होने के अवधि एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा गुणवत्ता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में बेकरी उद्योग स्थापित की जा रही है। जिसके विक्रय हेतु राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण भी दी गई है। उन्होंने बताया की उत्पादन शुरू होने के पश्चात् राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा बेकरी से बने उत्पाद को आस-पास क्षेत्रों में मांग के अनुसार बेची जाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में प्रस्तावित नक्शा का अवलोकन कर अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने अरमुरकसा गोठान में संचालित गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गोठान में निंरतर आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने तथा गोठान को समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। 

        कलेक्टर श्री शर्मा ने डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम मार्री बंगला में निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्रामीण  औद्योगिक  पार्क के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया की मार्री बंगला  ग्रामीण औद्योगिक पार्क में समूह की महिलाओं द्वारा वस्त्र निर्माण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया की महिलाओं को उद्यमिता मशीन की ट्रेनिंग हेतु चयनित किया जा चुका है, जल्द ही उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इन ग्रामीण औद्योगिक पार्क में पैंट, शर्ट सहित सम्पूर्ण होजरी परिधान का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1 लाख पेटी कोट बनाने का ऑर्डर मिल चुका है। इस औद्योगिक पार्क से बने कपड़ो  को आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में सस्ते दामों में बेचा जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क में काम करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad