231 बटालियन जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०)
दिनांक 02 मार्च’ 2023
02 सक्रिय माओवादी महिलाओं ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन कमाण्ड़ेंट श्री सुरेन्द्र सिंह के समक्ष किया आत्मसमर्पण किया।
कु० लिंगे मड़कमी कु०देवे मड़कमी
नीलावाया पंचायत नीलावाया पंचायत
सी०एन०एम० सदस्या मिलिशिया सदस्या
श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, दंतेवाड़ा, श्री सुरेन्द्र सिंह कमाण्डैंट 231 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे है “बस्तर के वास्ते अमन के रास्ते” नक्सल विरोधी अभियान के तहत शासन की पुनर्वास नीति और नक्सलियों पर बढ़ते दबाव के चलते कुल 02 माओवादी सी०एन०एम०/ मिलिशिया सदस्या ने आज दिनांक 02/03/2023 को श्री सुरेन्द्र सिंह कमाण्ड़ेंट 231 बटालियन के अथक प्रयासो से पुलिस अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वाली माओवादी सदस्या 01. कु० लिंगे मड़कमी (नीलावाया पंचायत सी०एन०एम० सदस्या) 02. कु० देवे मड़कमी (नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्या ) निवासी नीलावाया थाना गादीरास जिला सुकमा की निवासी है।
उक्त दोनों माओवादी सदस्या वर्ष 2018 से 2021 तक नक्सली संगठन में जुड़कर सी०एन०एम०/ मिलिशिया सदस्या का कार्य कर रही थी तथा गांव वालो को नक्सली विचार धारा के बारें मे बताकर प्रचार प्रसार करना,गांव में बडे़ नक्सली लीडरों के आने पर मींटिग के लिए विचार धारा के बारें में बताकर प्रचार प्रसार करना, गांव मे बडे नक्सली लीडरो के आने पर मींटिग के लिए गांव वाली महिलाओं को डरा धमका कर इकट्ठा करना, जगह जगह पर माओवादी विचारधारा का बैनर/पोस्टर लगाना तथा फोर्स के आने की सूचना देने का कार्य करती थी ।
*********


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.