स्वर्गीय बजरंग बेरीवाल परिवार रायगढ़ का अनुकरणीय कदम : चंद्रपुर में शीघ्र ही बनने जा रहे हॉस्पिटल में पानी की सुविधा के लिए सौंपी ₹100000 की रकम
स्वर्गीय बजरंग बेरीवाल की पुण्य स्मृति में परिजनों ने सौंपी यह रकम
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन की रायगढ़ जिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती तारा बेरीवाल ने, अपने पति श्री बजरंग बेरीवाल की पुण्य स्मृति में ₹100000 एक लाख की नगद धनराशि, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रमुख संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल एवं संरक्षक द्वय श्री महेंद्र सेक्सरिया, श्री जयदेव सिंघल को 2 मार्च 2023 को श्री अग्रसेन माधवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में चंद्रपुर में निर्मित होने वाले हॉस्पिटल में पानी की सेवा के लिए सौंपी।
विदित हो कि, संगठन के पदाधिकारी गण, श्रीमती तारा बेरीवाल एवं उनके पुत्र श्री प्रतीक बेरीवाल के निवास पर श्री बजरंग बेरीवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर,शोक पत्र सौंपने के लिए, रायगढ़ गए हुए थे, अचानक ही श्रीमती तारा बेरीवाल ने उक्त धनराशि सौंपते हुए पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे, इस राशि को माता चंद्रहासिनी के दरबार, चंद्रपुर में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वाधान में बनने वाले हॉस्पिटल के निर्माण कार्य में पानी की सुविधा के लिए खर्च करें, यह उनके पति की इच्छा थी ।संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि, उनकी इच्छा का पूरा सम्मान करते हुए इस राशि को, हॉस्पिटल के निर्माण में ही खर्च किया जाएगा।
शोक मिलन के इस अवसर पर बेरीवाल परिवार के श्री अशोक बेरीवाल ,संजय बेरीवाल राहुल बेरीवाल ,अनिल बेरीवाल सहित अकलतरा से लिखमानिया परिवार के भी अनेक सदस्य उपस्थित थे। विदित हो कि, स्वर्गीय श्री बजरंग बेरीवाल रिश्ते में, मंगल परिणय के संयोजक स्वर्गीय सत्यनारायण लिखमानिया के जीजा हैं, जिनका स्वर्गवास भी इसी माह की 1 फरवरी को हो गया था।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन डॉ अशोक अग्रवाल ने उनके इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए, बेरीवाल परिवार को अनेकानेक साधुवाद प्रदान कर, इसे समाज हित में एक अनुकरणीय कदम निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि हम उनके इस नेक विचारों के प्रति नतमस्तक हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इसे हॉस्पिटल के निर्माण कार्य में ही खर्च करेंगे।
डॉ अनीता मोहनलाल अग्रवाल
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.