Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 27, 2023

पिथौरा-राज्यपाल पुरस्कृत डॉ.छबिराम पटेल के सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है।

 पिथौरा-राज्यपाल पुरस्कृत डॉ.छबिराम पटेल के सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है।



शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ राज्यपाल पुरस्कृत प्रधानपाठक एवं लेखक डॉ.छबिराम पटेल के द्वारा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सुविचारों,सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। 

 ये सभी पुस्तकें अंतर्राष्टीय मानक आईएसबीएन नम्बर से युक्त हैं। इन 12 पुस्तकों में कुल 24586 सूक्ति वाक्य शामिल हैं। जो अपने आप में राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि है। इनकी सभी 12 पुस्तकें एवं 24586 सूक्ति वाक्य को विगत दिनों देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय,अनोखा कार्य,कीर्तिमान एवं रचना को बुक में रिकॉर्ड करने वाली दिल्ली स्थित संस्था के द्वारा अपनी बुक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है और उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट,रिकॉर्ड बुक,मेडल ,पेन प्रदान कर सम्मानित किया है। इसके पहले भी डॉ.छबिराम पटेल की सभी 12 पुस्तकें ग्रेड इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड,फॉरएवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड एवं द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी हैं।  58 वर्षीय डॉ.छबिराम पटेल को अपने 36 वर्ष से अधिक के सुदीर्घ सेवा काल में शिक्षा,समाज एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये इन्हें राज्यपाल पुरस्कार,राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न अवार्ड,राष्ट्रीय गौरव अवार्ड,भारत भूषण सम्मान ,ग्लोबल शान्ति सम्मान,इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड जैसे कई पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। 

डॉ.पटेल की प्रकाशित 12 पुस्तकों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर एवं इस राष्ट्रीय स्तर में कीर्तिमान स्थापित किये जाने पर उन्हें कई साहित्यकार,शिक्षकगण,समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नाग,उपाध्यक्ष मुकेश यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,बीईओ केके ठाकुर,एबीईओ द्वारिका पटेल,लक्ष्मी डड़सेना,बीआरसीसी गौतमप्रसाद कन्हेर,पिथौरा ब्लॉक कमर्चारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित,पंचायत सचिव संघ के पुनीत सिन्हा,प्रधानपाठक लेखराम साहू,संतोष साहू,नरेश नायक,साहित्यकार शिवशंकर पटनायक ,प्रवीण प्रवाह,संतोष गुप्ता,प्राचार्य अनूप दीक्षित, मयाधर प्रधान,साक्षरता विभाग से एफ ए नंद,अरुण देवता,व्याख्याता सुधीर प्रधान,महेंद्र चौधरी,अंशुमन तांडी,शिक्षक अंतर्यामी प्रधान, नितेश साहू, विद्यानंद पटेल, विजयकुमार अनंत,प्रदीप पटेल,मोहित राम पटेल,पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,परमित माटा,रमेशकुमार श्रीवास्तव, आकाश अग्रवाल,गौरव चंद्राकर, सर्व आदिवासी प्रदेश सचिव गोलू रावल,सरपंच विद्याधर पटेल,सादराम पटेल,सुधीर प्रधान,प्रेमशंकर प्रधान,पीताम्बर डड़सेना एवं घनश्याम महंती आदि प्रमुख हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad