बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला मे कार्यकर्ताओ को दिए मार्गदर्शन , 15 मार्च को विधानसभा घेराव की बनाई रणनीति , प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी मधुसूदन यादव व सांसद मोहन मंडावी हुए शामिल
गुण्डरदेही । विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण योजना के तहत गुण्डरदेही विधानसभा का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को सामुदायिक भवन गुण्डरदेही में रखा गया था जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी मधुसूदन यादव सांसद मोहन मंडावी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे कार्यशाला मे गुण्डरदेही अर्जुन्दा एवं खेरथा मंडल के विधानसभा कोर कमेटी सदस्य प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री व बूथ सशक्तिकरण के पांच सदस्य टीम जिला बूथ सशक्तिकरण की टीम सभी अल्पकालिक विस्तारक शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक व प्रभारी की उपस्थिति रही प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने विधानसभा बूथ सशक्तिकरण पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिए सांसद मोहन मण्डावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे जिले की तीनो विधानसभा सीट जितनी है आने वाले कुछ दिनो मे विधानसभा चुनाव होना है इसकी हमे अभी से तैयारी मे जुट जाना है बुथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि पहले जिला में कार्यशाला हुआ अब विधानसभा में हो रहा है कार्यकर्ता अपना दस दिन मे बूथ की कार्ययोजना बनाएंगे उन्होने बताया कि मोर आवास मोर अधिकार के तहत 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करने गुण्डरदेही विधानसभा से 15 सौ कार्यकर्ता रायपुर जाएगे इसके लिए तीनो मंडल से पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होगे विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बुथ मजबूत कर विधानसभा जिताने में अपना योगदान दे मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने सभी अतिथियों व कार्यशाला के सहभागी साथियों का स्वागत करते हुए बैठक की प्रस्तावना रखे गुण्डरदेही विधानसभा के 60 शक्ति केंद्र 286 बूथ पर भाजपा के अल्पकालीन समयदानी कार्यकर्ता आगामी 17 मार्च से 27 मार्च तक 10 दिनों में विभिन्न विषयों पर कार्य करेंगे जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की संगठनात्मक कार्य योजना सुचारू रूप से बूथ स्तर पर पहुंचे बुथ के 25 सदस्य कमेटी में समन्वय के साथ केंद्र की योजनाओं के प्रचार प्रसार लाभार्थियों व स्व सहायता समूह से संपर्क कर ग्रुप बनाना आदि अनेक कार्यो व बैठकों के माध्यम से संगठन को सशक्त करने की कार्य योजना पर चर्चा हुई महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण को जन जन तक पहुंचाने के सम्बंध में कमलेश सोनी ने जानकारी दी आगामी मन की बात कार्यक्रम मे सभी बूथों में कार्यकर्ता व ग्रमीण सुने इसके लिए अच्छा मेहनत कर मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यशाला में प्रमूख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू राजेन्द्र कुमार राय डॉ बालमुकुंद देवांगन अभिषेक शुक्ला चेमन देशमुख जिला उपाध्यक्ष ठाकुरराम चंद्राकर नरेश यदु मंडल प्रभारी त्रिलोकी साहू राकेश यादव मोहन जैन जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मोंटी नीतीश यादव संध्या भारद्वाज जितेंद्र साहू हरीश कटझरे अश्वनी यादव मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन टीनेस्वर बघेल सुरेश केसरवानी पवन सोनबरसा सौरभ चोपड़ा थानसिंग मंडावी श्रीकांत वर्मा टीकाराम निषाद शंकर यादव हरीश निषाद यादव मुरली साहू कुलदीप साहू पुरुषोत्तम चन्द्राकर कमलेश पांडे टोमन साहू सुरेश सोनी केशव साहू थानमल जैन श्रीकांत तिवारी धर्मेंद्र साहू नविता साहू भानुमति साहू प्रदीप साहू सुरेश साहू अनिल सोनी डां तेजराम साहू सहित सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे
CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.