कृषि लोन... बीते वर्ष 19 हजार किसानों को 84 करोड़ का ऋण वितरण
20 क्विंटल धान खरीदी से पंजीकृत किसान बढ़ेंगे इस बार मिलेगा 95 करोड़ का कर्ज
नए सीजन में खैरागढ़ सहकारी बैंक के तहत आने वाले किसानों को कृषि कार्य के लिए इस साल 94 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण प्रदान किया जाएगा। पिछले साल 19 हजार किसानों को बैंक द्वारा 84 करोड़ से अधिक का
ऋण वितरण कृषि कार्य के लिए किया गया था। इस बार राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी।
धान में 87 करोड़, रबी के लिए मिलेंगे 7 करोड़*
खैरागढ़ की 11 समितियों में पंजीकृत किसानों को इस साल धान की बुआई से पहले 87 करोड़ 92 लाख का ऋण वितरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि उम्मीद है कि इस बार भी लक्ष्य से अधिक राशि का वितरण ऋण में होगा। धान बेचने की निर्धारित सीमा बढ़ने के बाद छोटे मंझोले किसान भी इस बार इसका लाभ उठाएंगे। जबकि धान फसल के बाद रबी फसलों के लिए इस बार बैंक ने लगभग 7 करोड़ का ऋण वितरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि इस साल रबी फसलों का रकबा नए जिले में बढ़ने के बाद रबी फसल के दौरान लिए जाने वाले ऋण राशि भी बढ़ने का अनुमान है। समितियों द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
खैरागढ़. इससे संभावना है कि इस बार पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ेगी। ज्यादा से ज्यादा किसान 20 क्विंटल धान बेचने सामने आएंगे। इससे धान का रकबा और खरीदी लक्ष्य बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते सहकारी बैंक द्वारा किसानों को खरीफ और रबी फसल के लिए दिए जाने वाले ऋण का लक्ष्य बढ़ाया गया है।
खैरागढ़ की 11 समितियों में इस साल किसानों को ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाया गया है। खरीफ सहित रबी फसलों के लिए निर्धारित ऋण लक्ष्य से और आगे बढ़ने की उम्मीद है। समितिवार तैयारी शुरू कर दी गई है।
मकसूदन साहू, पर्यवेक्षक जिला सहकारी बैंक खैरागढ़
दूसरे दिन भी उमड़ी अन्नदाताओं की भीड़
बोनस की चौथी किश्त की राशि खातों में भुगतान के बाद लगातार दूसरे दिन भी अन्नदाताओं की भीड़ राशि भुगतान के लिए बैंक शाखा पहुंची। सोमवार से चौथे किश्त की राशि निकालने किसानों की भीड़ को देखते बैंक परिसर में प्रबंधन द्वारा व्यवस्था बनाई गई है। किसानों के लिए पंडाल सहित पेयजल व्यवस्था बनाई गई है। किसानों की भीड़ के चलते बैंक परिसर में आने वाले अन्य खातेदारों को भी लाइन लगना पड़ रहा है। दिवसवार समितियों के लिए भुगतान की व्यवस्था बैंक में की गई है। शादी सहित नवरात्रि पर्व के दौरान बाजारों में बोनस राशि आने के बाद भीड़ बढ़ी है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.