सहुलियत होगी।
गन्ना उत्पदाक किसानों को मिली बड़ी सौगत, प्रोत्साहन राशि के लिए बजट में 60 करोड़ का प्रावधान
कबीरधाम जिला में बड़ी संख्या में गन्ना उत्पादक किसान है। गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए 60 करोड़ का प्रावधान है। जिले के गन्ना किसानों में हर्ष व्याप्त है। कबीरधाम जिले में दो सहाकारी शक्कर कारखाना संचालित है, जहां किसान अपने गन्ने का विक्रय कर लाभ प्राप्त कर रहे है। शासन की योजना के तहत प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। उल्ल्ेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सचांलित छत्तीसगढ़ के दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा ने पिछले वर्ष देश के सभी सहकारी शक्कर कारखाना को पीछे छोड़ते हुए रिकवरी दर के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा था। रिकवरी दर अधिक होने से जिले के 18 हजार 497 किसानों को 53.83 करोड़ रूपए अतिरिक्त राशि प्राप्त हुआ था
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.