पूर्ण तैयारी के साथ आज से प्रारंभ हुई नवरात्रि महापर्व, भक्तगण कर सकेंगे मां महामाया के दर्शन
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....नवरात्रि पर्व आज से प्रारंभ हो गया 22 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले नवरात्रि में मंदिर ट्रस्ट के द्वारा इस बार लगभग 21000 ज्योति कलश जलाए जा रहे हैं आज महामाया मंदिर में घट स्थापना के साथ ही मंदिर के पट खोल दिए गए,मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं को दर्शन लाभ मिलने लगा ,आज नवरात्रि का पहला दिन और प्रथम दिन ही मां महामाया के दरबार में लोगों की भीड़ देखी जा रही है मंदिर सुबह 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए खुले रहेंगे और दर्शनार्थी सुबह से लेकर रात तक दर्शन प्राप्त कर सकते हैं हर नवरात्रि की तरह इस नवरात्रि में भी जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा जस गीत रात्रि 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक चलता रहेगा वहीं मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा ने बताया कि नौरात्रि में भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाई गई है बांसती नवरात्रि होने की वजह से ज्यादा भीड़ सप्तमी को होने की आशंका है जिस पर मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी के साथ सहयोगी गण व्यवस्था में लगे हुए हैं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए, नवरात्रि पर्व मे महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा लोगों अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए पेयजल एवं ठहरने के लिए निशुल्क धर्मशाला व्यवस्था की गई है इस बार नवरात्रि में 21,000 ज्योति कलश में मनोकामना दीप प्रज्वलित होंगे, नवरात्री में श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था बनाने में मुस्तैद नजर आ रही है और वाहनों को व्यवस्थित करते हुए आवागमन को सुगम बनाने में जुटी हुई है वही बताया गया कि सप्तमी की रात पदयात्री में श्रद्धालुओं को वापसी जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है, नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.