Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 2, 2023

भाजयुमो अध्यक्ष पर हमला, प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल*-- गीताघासी साहू

 भाजयुमो अध्यक्ष पर हमला,

प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल*-- गीताघासी साहू


सड़क चिरचारी ..

राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष गीताघासी साहू ने सूरजपुर जिले में भैयाथान के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है।

गीताघासी साहू ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है तब से छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से माफियाराज और गुंडाराज हावी है। कभी शांत प्रदेश के नाम से पहचाने जाने वाले इस प्रदेश में प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। सूरजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। इस घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष आगे कहा कि

छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है, रोज अलग-अलग क्षेत्र से लूटपाट, दुष्कर्म और कई आपराधिक प्रकरण सामने आ रही है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो गए हैं जिससे सभी ओर दहशत और भय का माहौल बन गया है। छत्तीसगढ़ को शांति का टापू माना जाता रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग अब अशांति के वातावरण में जीने को मजबूर हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad