Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 25, 2023

तहसील स्तरीय कर्मा जयंती मे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आसरा आएगे।

 डोंगरगांव


तहसील स्तरीय कर्मा जयंती मे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आसरा आएगे।



डोंगरगाव- ब्लाक के ग्राम आसरा मे 01 अप्रैल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती मे गृह, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बतौर मुख्य अतिथी सम्मलित होने आसरा आ रहे है। यह जानकारी देते हुए तहसील के संरक्षक व पूर्व जिला महामंत्री-अमरनाथ साहू ने बताया कि  मंत्रीजी का आगमन दोपहर 2 बजे  हेलीकॉप्टर से होगा।

  तहसील साहू संघ डोंगरगांव, परिक्षेत्रीय साहू संघ कोकपुर व ग्राम साहू समाज आसरा, ग्राम पंचायत आसरा द्वारा कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की जा रही है। इस दिवस सुबह 10 बजे मां कर्मा की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, युवाओ के द्वारा मोटरसाइकिल रैली व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। निशुल्क आनलाईन डिजीटल सेवा के तहत आयुष्मान पंजीयन व अन्य सेवाए , होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर,  बिहान समूह की प्रदर्शनी रखी गई है। कार्यक्रम मे प्रतिभावान छात्र छात्राओ के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिकजनो व ग्रामो को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति गीता घासी साहू, जिलाध्यक्ष भागवत साहू, जिला संरक्षक कमलकिशोर साहू, डा निरेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीरा साहू, शैलेंद्र साहू,जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू, तहसील अध्यक्षगण हंसराज साहू डोंगरगढ,  भुनेश्वर साहू छुरिया, श्रीमति अंजू साहू राजनांदगांव,  जिला पंचायत सदस्य श्रीमति इन्दुमति साहू, सरपंच श्रीमति अहिल्याबाई पंचारी अतिथी होंगे। तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू, सचिव धनराज साहू ने सामाजिकजनो व क्षेत्रीयत्रीयजनो से कार्यक्रम मे अधिकाधिक उपस्थिती की अपील की है। यह जानकारी मिडिया प्रभारी घनश्याम साव ने दी।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad