मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने महासमुंद के पूर्णानंद मिश्रा व प्रदेश सचिव निर्वाचित हुए मुंगेली के मोहन लहरी
मुंगेली / रायपुर। भगवान जगन्नाथ मंदिर शंकर नगर रायपुर के हाल में आज पंजीयन उपरांत प्रदेश संकुल समन्वयक संघ का आमसभा का आयोजन आज 6 मार्च 23 को रायपुर में बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा , उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल,रामचंद सोनवंशी, आशीष साहू,कमलेश साहू,बृजराज गिरी, सचिव मोहन लहरी का निर्वाचन हुआ।
पदभार ग्रहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा व सचिव मोहन लहरी ने कहा कि संघ हर समय समन्वयक और शिक्षकीय हित मे उपलब्ध रहेगा, समन्वयको और शिक्षकों की हर एक समस्या को हल करना संघ का कर्तव्य है। बैठक में पूरे राज्य के कोरिया से भोलाराम साहू,बृजराज गिरी,सुदर्शन पैकरा,जांजगीर से जयंत सिंह क्षत्रिय,बिलासपुर से अरुण जयसवाल, मुंगेली से मोहन लहरी,रामसाय कुर्रे,कोरबा से ओपी बघेल,बेमेतरा से कमलेश साहू,पूर्णानंद तिवारी,कोंडागांव से शीतल कोर्राम,रामसिंह नाग,रामचंद्र सोनवंशी,अमिताभ मिश्रा, धरम देवांगन,महेन्द्र सोना,धमतरी से लोकेश पांडेय,प्रितचंदन गंगेले,लोम प्रकाश सोनवानी, मेघनाथ साहू,अरविंद संभाकर,महासमुंद से पूर्णानंद मिश्रा, आशीष साहू,कैलाश चंद पटेल,सुरेश कुमार नंद,तुलाराम राणा,श्रीमती खेमलता प्रधान,सोमनाथ चौहान, सतीश तिवारी,नीरज साहू,कौशल किशोर सिन्हा, खिलावन कंडरा, शाहिद खान सहित सैकड़ों संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.