Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 3, 2023

आपके कंधों पर बड़ी जिम्‍मेदारी, कोई कसर न छोड़ें, भाजपा का विजयी परचम लहराएं – प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत

 आपके कंधों पर बड़ी जिम्‍मेदारी, कोई कसर न छोड़ें, भाजपा का विजयी परचम लहराएं – प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत



संगठन की अपेक्षाओं पर खरें उतरे, लक्ष्‍य हासिल करने जी-जान लगाएंगे – श्रीमती कमलेश सारस्‍वत


एमएमसी में संपन्‍न हुई जिला भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को अंबागढ़ चौकी में संपन्‍न हुई। प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्‍यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के विशेष आतिथ्‍य में संपन्‍न हुई बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्‍यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्‍वत सहित पदाधिकारियों व सदस्‍यों ने उनका स्‍वागत किया। बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्‍यों का परिचय करवाया गया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों व रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में ही भाजपा के आह्वान पर नमो एप्‍प पर केंद्र सरकार की योजनाओं की महिला हितग्राहियों के साथ सेल्‍फी अपलोड कर सेल्‍फी अभियान की शुरुआत भी की गई। 

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्‍यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार व जिला भाजपा अध्‍यक्ष संजीव शाह के मार्गदर्शन में जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणाी समिति की प्रथम बैठक संपन्‍न हुई। बैठक में शामिल होने पहुंची प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत का यहां भव्‍य स्‍वागत किया गया। नव जिला गठन के बाद प्रथम बार वे यहां के प्रवास पर थीं। 

बैठक की शुरुआत में सभी ने प्रदेशाअध्‍यक्ष का अभिनंदन किया। जिला अध्‍यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्‍वत ने सभी पदाधिकरियों व सदस्‍यों का परिचय करवाया जिसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरु हुई। इस दौरान पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया गया। प्रभारी की नियुक्तियां भी की गई। साथ ही सुषमा अवार्ड पर चर्चा भी की गई। 

प्रदेशाध्‍यक्ष श्रीमती राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि – आप सभी नवगठित जिले में संगठन के प्रथम प्रतिनिधि हैं। आप सभी को संगठन ने बड़ी जिम्‍मेदारी इस विश्‍वास के साथ सौंपी है कि सभी मिलजुलकर यहां भाजपा का विजयी परचम लहराएंगे। उन्‍होंने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि – संगठन के कार्यक्रमों में कोई कसर न छोड़ें।

 

जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्‍यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्‍वत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि – प्रदेश संगठन और वरिष्‍ठ नेताओं ने हम पर विश्‍वास जताते हुए जो अपेक्षाएं हमसे रखीं हैं उन्‍हें पूरा करने हम सभी को जी-जान लगा देना है। उन्‍होंने कहा कि – संघर्ष ही जीत का प्रथम पड़ाव है जिससे हिचकने और पीछे हटने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। श्रीमती सारस्‍वत ने अपने साथियों के साथ जुड़े रहने और एक दूसरे की मदद करने पर भी जोर दिया।

उन्‍होंने कहा कि – महिला मोर्चा को प्रदेश से लेकर जिले तक सभी वरिष्‍ठ नेताओं का मार्गनिर्देशन और सहयोग मिल रहा है। प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीमती राजपूत आज स्‍वयं हमारा मनोबल बढ़ाने यहां उपस्थित हैं जो कि हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्‍होंने सभी का अभिवादन करते हुए संगठन की आगामी रणनीति और गतिविधियों पर भी चर्चा की। 

बैठक को जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि – भाजपा असल मायनों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। केंद्र से लेकर पंचायत तक इस संगठन ने महिलाओं की सांगठनिकता को प्राथमिकता दी है। हमें आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहना है और प्रत्‍येक कार्यकर्ता इसमें अपना सौ प्रतिशत दे यह सुनिश्चित करना है। 

जिला भाजपा उपाध्‍यक्ष खोरबाहरा यादव ने बैठक में कहा कि – नए जिले में नवगठित सांगठनिक इकाईयों के प्रति‍निधियों को संगठन में काम करने का और अनुभव हासिल करने का यह बड़ा अवसर मिला है। लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्‍याओं के समाधान के प्रयास और उनकी आवाज बनने का हर संभव प्रयास हमें करना है। 

बैठक में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती सत्‍यभामा सलामे, उपाध्‍यक्ष श्रीमती ईश्‍वरी धुर्वे, श्रीमती शशिकला मंडावी, मंत्री श्रीमती कल्‍पना वट्टी, श्रीमती रागिनी सोरी, श्रीमती प्रतिभा यादव, श्रीमती बैसाखिन बाई, गायत्री सिंह, मंडल अध्‍यक्ष अंबागढ़ चौकी श्रीमती कुंजलता हरमुख, मंडल अध्‍यक्ष मोहला श्रीमती कस्‍तूरबा अमेरिया, मंडल अध्‍यक्ष मोहला श्रीमती इंद्रा मंडावी, मंडल अध्‍यक्ष मानपुर श्रीमती नर्मदा आर्य, जनपद सदस्‍य योगमाया साहू, तीजन मानिकपुरी, मोनिका साहू सहित जिला भाजपा उपाध्‍यक्ष खोरबाहरा यादव, ओमप्रकाश चांडक, योंगेद्र सिंगने, रमेश हिड़ामे सहित अन्‍य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad