Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 17, 2023

चेटीचंड्र पर छुट्टी की घोषणा से सभी वर्गों में खुशी की लहर- सुनील माहेश्वरी

मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट

भाटापारा:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेटीचंड्र महोत्सव के अवसर पर छुट्‌टी का ऐलान किया है। उनकी घोषणा से सभी वर्गों में खुशी की लहर है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सभी वर्गों को समान महत्व देती है।  सिंधी समाज की बहु प्रतीक्षित मांग पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ध्यान देते हुए छुट्टी की घोषणा की है। इस घोषणा से न सिर्फ सिंधी समाज को बल्कि नवरात्रि के पहला दिन होने और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर छुट्टी की घोषणा से सभी वर्ग में हर्ष का माहौल है। 

माहेश्वरी ने कहा कि सिंधी समाज मौलिक रूप से व्यावसायिक समाज है। छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफ और सर्वाधिक दाम में धान खरीदने जैसे कई काम राज्य की भूपेश सरकार ने किए हैं। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इन कामों का सीधा लाभ राज्य के व्यापारियों को मिला है। ग्राहकों की जेब में पैसा जाने से छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। भूपेश सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है कि पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा, यहां के बाजारों में रौनक बनी हुई है। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने इससे पहले 25 नवंबर 2022 को झूलेलाल जयंती पर अवकाश की मांग रखी थी। इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान कर कहा कि नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्र में झूलेलाल जयंती पर अवकाश घोषित किया जाएगा। उनकी इस घोषणा का विधानसभा भाटापारा में हम स्वागत करते हैं। भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सिमगा नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत सोनकर, सिमगा जनपद अध्यक्ष वीणा आडिल, भाटापारा जनपद अध्यक्ष सुमित्रा वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश दास, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सुरेंद्र यदु, भाटापारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ,सिमगा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार नायक, भाटापारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमर मंडावी, केतुमान साहू, दीपक वर्मा, जीत्तू ठाकुर, आबिद खान, गुलशन बिजौरा, नानू सोनी, गोपाल शर्मा, मुकेश साहू, दीपक निर्मलकर, नवीन बक्श आदि ने चेटीचंड्र पर छुट्टी का स्वागत किया।


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 

जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

सभी विकासखंड क्षेत्रों एवं जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है

इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad