Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 21, 2023

भाजपा नेताओं ने बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं का किया समर्थन सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू बालोद।बिहान योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं के स्‍वयं सहायता समूहों को स्‍थायी रोजगार उपलब्‍ध कराया जाता है। ताकि महिलाओं की आर्थिक तरक्‍की हो सके और वह अपने परिवार की उचित देखभाल करने के साथ साथ अच्‍छा व खुशहाल जीवन बिता सकें।लेकिन बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं को आज अपने मानदेय में वृद्वि के लिए आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मानदेय में वृद्वि को लेकर जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में इनका धरना जारी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राज्य सरकार के नवा बिहान कार्यक्रम के पीआरपी, एफ एल सी आर पी, बैंक सखी, पशु सखी एवम् सक्रिय महिलाओं के मानदेय में वृद्धि को लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को भाजपा ने समर्थन किया है। हजारों की संख्या में उपस्थित बिहान से जुड़ी महिलाओं ने धरना स्थल में कहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम जो पूर्ण रूप से केंद्र के द्वारा संचालित योजना है। उक्त योजना में राज्य सरकार द्वारा बिहान कार्यक्रम को जोड़कर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तीन, चार, पांच शिक्षित महिलाओं को पीआरपी, एफ एल सी आर पी, बैंक मित्र, वृक्ष मित्र,पशु मित्र के रुप में नियुक्ति कर बहुत ही कम मानदेय पर कार्य करा रही है।उन्होंने बताया इनका कार्य गांव में स्व सहायता समूह गठित कर समूह को ऋण दिला कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना, नरवा, घुरवा ,बाड़ी के कार्यों में सहयोग करना है लेकिन उनकी मानदेय में वृद्वि नहीं किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन में समर्थन करने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग जगदीश देशमुख ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,शहर महामंत्री संतोष कौशिक, वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सदानंद साहू एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं उप सरपंच ग्राम पंचायत जूंगेरा विनोद गोस्वामी ने धरना स्थल पहुंचकर मांगों का समर्थन किया हैं।


भाजपा नेताओं ने बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं का किया समर्थन

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।बिहान योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं के स्‍वयं सहायता समूहों को स्‍थायी रोजगार उपलब्‍ध कराया जाता है। ताकि महिलाओं की आर्थिक तरक्‍की हो सके और वह अपने परिवार की उचित देखभाल करने के साथ साथ अच्‍छा व खुशहाल जीवन बिता सकें।लेकिन बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं को आज अपने मानदेय में वृद्वि के लिए आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मानदेय में वृद्वि को लेकर जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में इनका धरना

जारी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राज्य सरकार के नवा बिहान कार्यक्रम के पीआरपी, एफ एल सी आर पी, बैंक सखी, पशु सखी एवम् सक्रिय महिलाओं के मानदेय में वृद्धि को लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को भाजपा ने समर्थन किया है। हजारों की संख्या में उपस्थित बिहान से जुड़ी महिलाओं ने धरना स्थल में कहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम जो पूर्ण रूप से केंद्र के द्वारा संचालित योजना है। उक्त योजना में राज्य सरकार द्वारा बिहान कार्यक्रम को जोड़कर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तीन, चार, पांच शिक्षित महिलाओं को पीआरपी, एफ एल सी आर पी, बैंक मित्र, वृक्ष मित्र,पशु मित्र के रुप में नियुक्ति कर बहुत ही कम मानदेय पर कार्य करा रही है।उन्होंने बताया इनका कार्य गांव में स्व सहायता समूह गठित कर समूह को ऋण दिला कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना, नरवा, घुरवा ,बाड़ी के कार्यों में सहयोग करना है लेकिन उनकी मानदेय में वृद्वि नहीं किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन में समर्थन करने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग जगदीश देशमुख ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,शहर महामंत्री संतोष कौशिक, वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सदानंद साहू एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं उप सरपंच ग्राम पंचायत जूंगेरा विनोद गोस्वामी ने धरना स्थल पहुंचकर मांगों का समर्थन किया हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad