Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 17, 2023

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

 ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर--बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम दालसागर मे केशरीनंदन ढाबा के आगे सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार शिवतराई-सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व (20) निजी फैक्ट्री में ड्राइवर था। वो अपने भाई को छोड़ने के लिए पेंड्रा गया था। उसके साथ ग्राम घटोली निवासी उसका दोस्त मुन्ना गंधर्व भी था। दोनों बाइक में सवार होकर भाई को छोड़कर वापस कोटा जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे बाइक केंदा और दालसागर के पास पहुंची थी तभी ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। और तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 फीट तक घसीटता रहा। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।


आधार कार्ड से हुई पहचान, परिजन को दी जानकारी


इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

तलाशी लेने पर एक युवक के पॉकिट से पर्स और मोबाइल मिला, जिसमें रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान कोटा के सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजन को इस घटना की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे, तब उसके दोस्त मुन्ना गंधर्व की पहचान की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad