Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 7, 2023

विधायक दिनेश राय मुनमुन सामुहिक विवाह, निकाह कार्यक्रम में बंधु पक्ष की ओर से हुए शामिल

 मध्यप्रदेश सिवनी सी एन आई न्यूज

विधायक दिनेश राय मुनमुन सामुहिक विवाह, निकाह कार्यक्रम में बंधु पक्ष की ओर से हुए शामिल


-कन्या विवाह व निकाह शिवराज सरकार की महत्वपूर्ण योजना: दिनेश राय मुनमुन

-दाम्पत्य सूत्र में बंधे जोड़ों को दी शुभकामनाएं

सिवनी- आज दिन- सोमवार, दिनांक  06/03/2023 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन सामूहिक विवाह व निकाह कार्यक्रम में कन्या पक्ष की ओर से शामिल हुए। तथा नव युगलों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। नगर के पालीटेक्निक कालेज मैदान में जनपद पंचायत सिवनी द्वारा शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना अंतर्गत हुए लगभग 292 जोड़ों के सामुहिक विवाह व निकाह कार्यक्रम में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कन्या पक्ष की ओर से शामिल होकर दाम्पत्य सूत्र में बंधे नव युगलों को आशीर्वाद प्रदान किया। तथा सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से कन्या पूजन एवं मां सरस्वती जी का पूजन किया गया। इसके पश्चात विवाह कार्यक्रम में पधारे सभी धर्म गुरुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन  ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। सरकार द्वारा ऐसे परिवार जो गरीबी के वजह से अपनी कन्याओं का विवाह कराने में सक्षम नहीं होते, उन गरीब कन्याओं के विवाह के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पहल पर यह योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें धर्म जाति का बंधन नहीं है। सभी गरीब परिवार इस योजना में कन्याओं का विवाह करा सकते हैं। इस योजना ने गरीब परिवारों को विवाह में होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया है। यही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज जी की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य तो कर ही रहे हैं साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना योजना के बाद लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं। श्री दिनेश राय मुनमुन  ने कहा कि हमेशा गरीब कल्याण का कार्य करना यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार का ध्येय रहा है। और इसी के तहत सरकार गरीब कन्याओं का विवाह कराकर पुण्य का कार्य कर रही है। श्री राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक सहायता देने योजना बनाई है। और इन जनहितैषी, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को निश्चित ही प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर सर्वश्रीआलोक दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष, श्रीमती मालती डहेरिया अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, रामजी चंद्रवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष, दिलीप सनोडिया मंडल अध्यक्ष, अभिषेक दुबे नगराध्यक्ष, योगेन्द्र जैन, सुरेश सनोडिया , हरिशंकर साहू  सरपंच, बेनीराम चंद्रवंशी जनपद सदस्य, कोमल बघेल जनपद सदस्य, काशीराम बघेल, अहफाज खान विधायक प्रतिनिधि, घनश्याम बघेल  विधायक प्रतिनिधि,  बृजेश राजपूत विधायक प्रतिनिधि, शिवनंदन चंद्रवंशी, रामकिशोर यादव, मुकेश चंदेल विधायक प्रतिनिधि, आसिफ जरदारी सरपंच, नदीम खान, सरपंच, पन्नालाल इनवाती, कलीम खान, विधायक प्रतिनिधि, अतुल अग्रवाल, मुकेश बघेल, विनोद सनोडिया, योगेश उइके, सरपंच, नंदलाल यादव,, मोनू यादव,, मस्तराम बंजारा, सरपंच, विनीष दुबे, विधायक प्रतिनिधि, अनिल सनोडिया, सरपंच एवं कलेक्टर क्षितिज सिंघल , जिला पंचायत सीईओ पार्थ जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा, सीईओ लोकेश नारनोरे, सहित गणमान्य जनों, जनप्रतिनिधियों, बड़ी संख्या में आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad