राजनांदगांव
महंगाई की आग को सुलगा रही रसोई गैस की कीमत गामेद्र नेताम।
पेट्रोल डीजल के दाम में पहले से भड़की आग अब घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को भी सुलगा रही है। सिलेंडर गैस के दाम में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।एक ओर मोदी सरकार महिलाओं को चूल्हे के धुंए से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। लेकिन महंगाई की आग से उज्जवला के चूल्हे सुलग नहीं रहे हैं। पार्षद (कनिष्ठ सभापति) व आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गामेद्र नेताम ने कहा कि गरीब परिवारों को फ्री सिलेंडर तो दे दिए गए लेकिन दाम लगातार बढ़ने से गरीब तबके लोग रिफिलिंग नहीं करवा पा रहे हैं। मोदी सरकार विकास नहीं महंगाई बढ़ा रही हैं।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.