छ ग की आम जनता को ठगने व छ ग को गर्त में लेजाने वाला बजट-रमेश हिड़ामे
भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला मानपूर अं चौकी उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामें ने बजट पर प्रतिक्रीया देते हुये कहा है कि छ ग सरकार द्वारा विधान सभा में प्रस्तुत २०२३-२४ का बजट छ ग के जनता के साथ छलावा है घोषणाएं खूब लेकिन उन पर राशि का प्रावधान ही नहीं बिना राशि के यह कैसे संभव है कि घोषणा पूरा होगा? २०१८ के चुनाव में सत्ता में आने के लिये जो लोक लुभावन ३६ घोषणा किये थे आज साड़े चार साल में पूरा नहीं कर पाये छ: माह बाद सामने चुनाव है जिसे देखते झूठ लबारी से भरा बजट लाये हैं किसानों को दो साल के बेचे धान का बोनस देने की कोई बात बजट में नहीं, घोषणा पत्र बेरोजगारी भत्ता देने का था साड़े चार साल निकल गया चुनाव को देखते बेरोजगारो को भी बांट दिया, ढाई लाख से कम आय का दायरा बना दिया,वो भी १२वीं के ऊपर वाले पंजीकृत बेरोजगार को ही सिर्फ दो साल का ही भत्ता देने की बात कर रहा है जबकि अभी सिर्फ छ:महीना शेष है पिछला का देगा कि अगला का? साठ साल से ऊपर के व्यक्तियों को एक हजार पेंशन देने का घोषणा पत्र था उन्हें भी झुनझुना पकड़ाया, नया जिला मोहला मानपूर अं चौकी के लिये लोगों को बहुत उम्मीद थी वह भी शून्य कर दिये बजट में कोई स्थान नहीं,ना शराब बंदी है ना महिला समूहों का कर्जा माफी?
प्रधानमंत्री आवास हेतु २०११व२०१६के सर्वे सूची होने के बावजूद नया सर्वे कराने की बात कर छ ग की जनता को आवासविहीनों को गुमराह कर रहे हैं,बजट में कहीं भी गांव, गरीब, मजदूर,किसान, शोषित,पीड़ीत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,तेंदूपत्ता संग्राहकों
के लिये कुछ नहीं,बजट में वनांचल के लिये ना स्वाश्थय है ना शिक्षा ना सिंचाई ना रोजगार मूलक योजना, पूरा बजट झूट लबारी से ओत प्रोत है २०१८के जन घोषणा पत्र के अनुसार ही २०२३के चुनाव में छ ग के जनता को ठगने व दिगभ्रमित करने का बजट प्रस्तुत किया है यह बजट छग को पीछे ले जाने वाला बजट है।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.