डोंगरगांव
राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया।
डोंगरगांव भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पुतला दहन किया गया।
प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बत्तर हो गई है अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं बीते दिनों सूरजपुर जिला के भैयाथान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह को रेत माफियाओं ने जान से मारने की कोशिश एवं उनके दोनों पैर को गाड़ी से कुचल दिए हैं इसके सहित 4 कार्यकर्ताओं पर प्राण घातक हमला किया गया है और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गहरी नींद में सो रहे हैं उनको नींद से उठाने का काम आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा डोगरगांव के पुराना बस स्टैंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन रहा है राज्य की कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है भाजपा कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जा रहे हैं इससे साफ स्पष्ट है कि भूपेश सरकार खुलेआम माफिया को संरक्षण दे रही है।उक्त कार्यक्रम में श्री दिनेश गांधी जी ,राम कुमार गुप्ता जी , टामेश्वर साहू जी ,संतोष यादव ,सिद्दीक बडगूजर ,डीकेश साहू ,प्रवेश ठाकुर मनीष साहू ,राजा जैन ,योगेश पटेल, लल्ला यादव ,तिमेश साहू ,भावेश निक्की, टीलेन्द्र देवांगन, लक्ष्मी सेन ,राजा साहू, नसीब रात्रे , राजू गिरी गोस्वामी ,शैलेंद्र देवांगन ,यशवंत यादव ,अश्वनी पटौदी ,चंद्र कुमार सोनु एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.