बजट को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता ने दी अपनी प्रतिक्रिया जिला कांग्रेस महामंत्री
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर......छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपना पांचवा और इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया जिसमें गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार इत्यादि कर्मचारियों का भी ख्याल रखते हुए बजट पेश किया है जिसे भाजपा ने लोगों को झुनझुना पकड़ाने वाला बजट कहां है वही स्थानीय कांग्रेसी लोगों ने इस बजट की सराहना करते हुए सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक बजट बताया है वहीं स्थानीय कांग्रेश नेता वादिर खान ( जिला कांग्रेस महामंत्री ) से बात करने पर उन्होंने आज के बजट को लेकर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा प्रस्तावित यह बजट ऐतिहासिक बजट है जिसमें किसानों, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं एवं सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है यह बजट छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे का बजट है तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट ""भूपेश है तो भरोसा है ""को चरितार्थ करने वाला बजट है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.