मिनीमाता उद्यान और मुरूम तालाब का होगा सौंदर्यीकरण लगेगा 30 फिट ऊंचा तिरंगा
बलौदाबाज़ार:- कलेक्टर श्री बंसल ने मिनीमाता उद्यान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान में लाइटिंग और धीमी निर्माण कार्य गति से होने पर नाराजगी जाहिर की एवं नगर पालिका सीएमओ यमन देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी करतें हुए 3 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उद्यान के निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच हेतु पीडब्ल्यूडी आरईएस की 2-3 इंजीनियरों की टीम लगाकर पुनर्मूल्यांकन करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। गौरतलब है कि मिनीमाता उद्यान के लिए राज्य प्रवर्तित योजना के तहत 9.40 लाख रुपये राशि स्वीकृत हुआ था। इसके साथ ही नगर पालिका कार्यालय के समीप मुरूम तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य हेतु कुल 44.36 लाख रुपये का निर्माण कार्य जारी है। कलेक्टर श्री बंसल ने इन सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुरूम तालाब सौंदर्यीकरण के साथ ही 30 फिट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जायेगा व यहां चौपाटी कार्य को जल्द ही पूर्ण किए जाए ताकि नगर वासियों को जल्द ही लाभ मिल सके.बलौदाबाजार नगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 10 में सरकार की योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों हेतु 51.06 लाख रुपए की लागत से पौनी पसारी निर्माण कार्य हो रहा है व लटुवा रोड निर्माण कार्य नगर समीप अंतिम चरण में है जिसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.