Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 17, 2023

केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कबीरधाम को मिली एक और बड़ी उपलब्धि कबीरधाम जिले में जगमड़वा जलाशय के लिए राज्य शासन से मिली 69 करोड़ 76 लाख रूपए की स्वीकृति जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण से 1820 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी, 14 गांव के किसान होंगे लाभान्वित

 केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कबीरधाम को मिली एक और बड़ी उपलब्धि 



कबीरधाम जिले में जगमड़वा जलाशय के लिए राज्य शासन से मिली  69 करोड़ 76 लाख रूपए की स्वीकृति 


जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण से 1820 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी, 14 गांव के किसान होंगे लाभान्वित 


कवर्धा, 17 अप्रैल 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पीछे 4 साल से लगातार विकास कार्यो की स्वीकृति मिल रही है। मंत्री श्री अकबर के विशेष प्रयासों से सहसपुर लोहारा विकासखंड की जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए 69 करोड़ 76 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग ने मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर से यह प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले भी हाल ही में कवर्धा विधानसभा में किसानों के लिए सिचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घठौला जलाशल निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली चुकी है। क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में स्वीकृत मिलने से किसानों के  चेहरे में खुशी देखी जा रही है। 


उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री अकबर जिले के समुचित विकास की परिकल्पना को लेकर क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात कर रहे है। क्षेत्रवासियों के साथ जन चौपाल लगाकर क्षेत्र विकास से संबधित मांग, समस्याओं और शिकायतों से रूबरू हो रहे है, तथा जन आकांक्षाओ के अनुरूप क्षेत्र के समुचित विकास कार्यों को प्राथमिकता में रखकर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 


कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जगमड़वा जलाशय योजना के लिए 69 करोड़ 76 लाख रूपए से अधिक की राशि प्राप्त होने से किसानों की बहुप्रतिक्षित मांग पूर्ण होने का रास्ता खुल गया है। जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण से 1820 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी। सहसपुर लोहारा विकासखंड के किसानों ने क्षेत्र में खेती-किसानी की उन्नति के लिए अपने प्रतिनिधि को प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष जगमड़वा जलाशय के लिए उनकी मांग रखी थी। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने किसानों की मांग को पूरा महत्व देते हुए जगमड़वा जलाशय योजना के प्रस्तावित स्थल पर जाकर मुआयना किया था। उन्होंने इस योजना से लाभान्वित होने किसानों, प्रभावित हो रहे नागरिकों की उपस्थिति में जलसंसाधन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने विस्थापित होने वाले नागरिकों को जगह उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया था। इससे जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण में आने वाली बाधा दूर हो गई। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा जलसंसाधन मंत्री से विशेष आग्रह किया था। इस परियोजना के लिये प्रशासकीय स्वीकृति मिल जाने से यह योजना क्षेत्र में खेती-किसानी के लिए बड़ा वरदान साबित होगी। 


14 गांवों के हजारों किसानों को मिलेगा सीधा लाभ 


जगमड़वा जलाशय के निर्माण से खेती किसानी की उन्नति का रास्ता खुलेगा और किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। जगमड़वा जलाशय के निर्माण से ग्राम छोटूपारा, सिंघरापारा, कुटकीपारा, महराटोला, बांधाटोला, जरहाटोला, आमगांव, धनगांव, बानो, दलसाटोला, नामगांव, बेल्हरी,  पीपरटोला, तिलईभाठ के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। 


कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से कबीरधाम जिले में बढ़ रही विकास कार्यों की श्रृंख्ला  


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप केबिनट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पिछले वर्षों में कबीरधाम जिले की विकास कार्यो की श्रृंख्ला लगातार बढ़ती जा रही है। मंत्री श्री अकबर के अथक प्रयासों से कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना पूरा हुआ है। जिले के किसानों की सुविधा के लिए तीस सेवा सहकारी समिति का पूर्नगठन किया गया है, जिसकी संख्या अब 60 से बढ़कर 90 हो गई है। इसी प्रकार 90 धान खरीदी केन्द्रों को बढ़ाकर 107 किया गया है। जिले में बैंकग सुविधाओं का विस्तार करते हुए तरेगांव जंगल, रेंगाखार, और रबेली में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोली गई है। कवर्धा-जबलपुर मार्ग के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया गया है,जिसे आवागमन अब आसान हो गई है। कवर्धा विधानसभा में किसानों के लिए सिचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घठौला जलाशल निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली है। घटोला जलाशय योजना के निर्माण से 190 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी, कुल 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में समुचित विकास के साथ-साथ मुलभूत सुविधाए, बिजली,पानी, सड़क, सिंचाई विस्तार, और शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार हुए है। इसके अलावा राज्य शासन की सभी महत्वकांक्षी योजनाओें का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। 

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad