राजनांदगांव
रेवाडीह वार्ड में 8 लाख रु. स्वीकृत राशि का रोड नाली निर्माण हेतु ,नवरात्र पर्व पर हुआ भूमिपूजन
राजनांदगांव रेवाडीह वार्ड नं 22 के पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति न.पा. नि.भाई गामेन्द्र नेताम जी के माँग पर मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी के द्वारा नगर विकास हेतु स्वीकृत राशि मे से 8 लाख रुपये की राशि महापौर आदरणीया हेमा सुदेश देशमुख जी द्वारा रेवाडीह वार्ड के विकास हेतु प्रदान किया गया है। जो की इस राशि का वार्ड में अति आवश्यक जगहों पर ,जनचौपाल के दौरान वार्डवासियों के द्वारा किये गए ज्वलन्त मांग पर निर्माण कार्य होना हैं। जिनका भूमिपूजन नवरात्रि के पावन पर्व पर आज वार्ड के वरिष्ठ नागरिक आदरणीय पृथ्वी राम साहू जी के उपस्थिति में वार्ड पार्षद गामेन्द्र नेताम, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक, वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ,जिसमे प्रमुख रूप से मंगल साहू, डिहू राम साहू, खिलेश्वर साहू सहिंत वार्डवासी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.