Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 5, 2023

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम चमारी पहुंचकर पीड़ित परिवार से की भेंट-मुलाकात

 कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम चमारी पहुंचकर पीड़ित परिवार से की भेंट-मुलाकात 



कवर्धा, 05 अप्रैल 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम चमारी में विगत दिनों हुए घटना से पीड़ित परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की। मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से मिलकर घटना क्रम की जानकारी ली। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह को दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पूरी घटनाक्रम एवं अब तक हुई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी। 

उल्लेखनीय है कि ग्राम चमारी में 03 अप्रैल को होम थिएटर के विस्फोट होने से परिवार के दो सदस्यों की निधन हो गया। इसके साथ ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रेंगाखार में जांच कर कार्यवाही की गई। जांच के दौरान आरोपी सरजू मरकाम पिता बलदेव मरकाम उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 ग्राम छपला पो. मंडई जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के खिलाफ अपराध क्रमांक-11/23 धारा 302,307 भादवि एवं 03,05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। 

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad