Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 5, 2023

डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला में नए सत्र का शुभारंभ

 डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला में नए सत्र का शुभारंभ


मोहला। नए रोमांच के साथ नई शुरूआत, कुछ नया सीखने का जज्बा के साथ श्री धर्मनाथ तिवारी स्मृति सेवा समिति द्वारा संचालित डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला (अंग्र्रेेजी माध्यम) में आज दिनांक 05 अप्रैल 2023 को नए सत्र का शुभारंभ हुआ। गणेश जी की पूजा अर्चना के पश्चात् सभी बच्चों से केक कटिंग करवाकर चॉकलेट बांटा गया। साथ ही नए कक्षा में प्रवेश ले रहे बच्चों को पुस्तक वितरित किया गया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती बीना तिवारी ने बताया कि यह संस्था गत् 22 वर्षों से ग्रामीण अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए इस वर्ष 23वें वर्ष में प्रवेश किया है। नए सत्र हेतु प्रवेश प्रारंभ हो गया है। गत् सत्र 2022 से स्कूल नए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन में संचालित हो रहा है। यह संस्था अंग्रेजी माध्यम में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक संचालित है एवं इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 9वीं) की कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है। संस्था में अध्यापन कार्य हेतु 20 प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपलब्ध है। संस्था में सभी बच्चों हेतु पर्याप्त मात्रा में टेबल बेंच,, आधुनिक लैब व लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, पेयजल, शौचालय आदि समस्त सुविधाएं उपलब्ध है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था ने हमेशा से अपना परचम लहराया है। इसके साथ ही संस्था में योगा, कम्प्यूटर, क्रीडा आदि की कक्षाएं भी संचालित की जा रही है। नवोदय, प्रयास, एकलव्य जैसे चयन परीक्षाओं में भी संस्था के छात्र प्रतिवर्ष चयनित होते रहे है। इस अवसर पर समिति के सचिव श्री संतोष पाण्डेय, प्राचार्य श्रीमती बीना तिवारी, प्रधानाचार्य श्रीमती शबाना खान, शिक्षक श्री निकेश मिश्रा, श्री सौरभ यादव, श्रीमती किरण यादव, सुश्री शहदुन निशा, सुश्री नीलम ठाकुर, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती किरण मंडावी, श्रीमती गीतू कोरेटी, सुश्री कीर्ति गोटे, सुश्री शिवानी बशिष्ठ, श्री टोमेश्वर धलेन्द्र, सुश्री रूख्मणी भुआर्य, सुश्री माधुरी मांझी आदि उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad