मां दुर्गा सेवा संस्थान एवं श्री श्याम सखा मंडल द्वारा कीर्तन मेरे बाबा श्याम का भव्य आयोजन!
मोहला। नवीन जिला मोहला मानपुर चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में मां दुर्गा सेवा संस्थान एवं श्री श्याम सखा मंडल द्वारा कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली की रितु पंचाल ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शाह नम्रता सिंह शामिल हुए। सभी के द्वारा रितु पंचाल का स्वागत किया गया। बाबा श्याम का भव्य शृंगार छप्पन भोग लगाकर इत्र की होली भी खेली गई। इस कार्यक्रम को मां दुर्गा सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रिया सिंह राजपूत राजू गुप्ता गुड्डू तिवारी जसवीर नायक की सराहनीय भूमिका रही वही प्रशासन द्वारा टीआई चंद्रासाहब द्वारा कार्यक्रम में चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। रितु पंचाल द्वारा ऐसा भजन की प्रस्तुति दी गई जिसमें बच्चे महिला पुरुष एवं बुजुर्गों भी बाबा के भजन में नाश्ते रहे और आनंद उठाया। मोहल्ला में यह कार्यक्रम पहली बार रखा गया था।
सी एन आई न्यूज़ मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट..


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.