Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 30, 2023

कलेक्टर के मार्गदर्शन में शासकीय जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

 


*कलेक्टर के मार्गदर्शन में शासकीय जमीन से हटाया गया अतिक्रमण*


*- ग्राम गोटाटोला में शासकीय जमीन में अतिक्रमित दो काम्प्लेक्स को तोड़ा गया*


*- अतिक्रमण खाली करने 10 दिन पूर्व दिया गया था नोटिस*


मोहला 30 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार में जिले में लगातार शासकीय जमीन से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने से सार्वजनिक महत्व के कार्य बाधित होते हैं। इसी सिलसिले में एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य के मार्गदर्शन में मोहला तहसील के ग्राम गोटाटोला में शासकीय भूमि पर काबिज अतिक्रमण को हटाने की कठोर कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार श्री सृजल साहू ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से ग्राम गोटाटोला में अतिक्रमणकारियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया था। शासकीय ज़मीन पर अतिक्रमण कर विभिन्न काम्प्लेक्स का निर्माण कर दिया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर इन्हें अतिक्रमण खाली करने 10 दिन पूर्व नोटिस दिया गया। नोटिस के उपरांत भी जब अतिक्रमण नहीं हटा तब कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व, पुलिस एवं ग्राम पंचायत द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए 2 अतिक्रमित काम्प्लेक्स को तोड़ा गया। कार्यवाही को देखकर पूरे गोटाटोला क्षेत्र में अवैध रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले अन्य लोग भी अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने लगे। मौके पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की ऱिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad