*एकादशी व्रत -उपवास को हिन्दू धर्म में बेहद पुण्यदायी माना गया है*
एकादशी के दिन ना करें ये काम।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।
एकादशी व्रत -उपवास हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए बहुत ही पुण्यदायी और पवित्र माना गया है ।ग्रंथों के अनुसार साल में 24एकादशी व्रत आते हैँ ।
एकादशी व्रत करने पर आपको उसका फल पाने के लिए कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए ।
एकादशी के दिन इन चीजों का त्याग करें।
एकादशी व्रत के दिन नमक,चांवल,अन्न,तेल,वर्जित है।
मसूर दाल, चने का शाक,कोदों का शाक,शहद,अन्य व्यक्ति का अन्न,मांसाहार का त्याग, पान का सेवन,पर निंदा से बचना चाहिए ।
भोग विलास से बचना चाहिए ।
व्रत वाले दिन जुआं नहीं खेलना चाहिए ।इस दिन व्रत धारियों को क्रोध मे नियंत्रण और झूठ बोलने से बचना चाहिए ।
कांसे के बर्तन में नहीं खाना चाहिए ।
*धार्मिक मान्यताओं के अनुसार*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.