Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 29, 2023

पुलिस विभाग ने नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों को गांव से परीक्षा केन्द्र तक पहुचाने के लिए किया निःशुल्क वाहन की व्यवस्था पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला

 पुलिस विभाग ने नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों को गांव से परीक्षा केन्द्र तक पहुचाने के लिए किया निःशुल्क वाहन की व्यवस्था



पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों  का बढ़ाया हौसला


कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और अति नक्सल प्रभावित गांवों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रखने के लिए लगातार हर संभव मदद कर रहे है। आज जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों परीक्षा था। थाना प्रभारी बोडला श्री व्यास नारायण चुरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के संदेश को नवोदय विद्यालय  की परीक्षा में शामिल हुए सभी 100 परीक्षार्थियों से बोड़ला थाना परिसर में मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा परीक्षा संबंधित आवश्यक टिप्स भी बताया। यह सभी विद्यार्थी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिल्फी, तारेगाव, रेंगाखार के सुदूर वनांचल गांव के है। उन्होंने  सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने परीक्षार्थियों का हाल चाल पूछा 




पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे भी शिक्षा से जुड़े। इससे बच्चों को सतत सीखने को मिल सके। सुदूर वनांचल के बच्चों को शिक्षा के प्रति अनवरत जागरूक और जोड़े रखने कबीरधाम पुलिस का प्रयास सतत जारी है। कबीरधाम के पुलिस अधिकारी, जवानों द्वारा पूर्व में भी कई विशेष कार्य किए गए थे। इस कारण लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास पैदा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad