प्रदेश के कर्मचारियों ने भरी हुंकार राजधानी भोपाल में प्रदेश के कर्मचारियों का विशाल धरना
कर्मचारी हितैषी मांगों की अनदेखी करने पर बड़े आंदोलन का सामना करने को तैयार रहे सरकार.
भोपाल मध्यप्रदेश। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ,मध्य प्रदेश वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ,मध्य प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन पांच संगठनों के आव्हान पर प्रदेश के समस्त जिलों से आए कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों के लिए राजधानी भोपाल में अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों का नीलम पार्क भोपाल में विशाल धरना हुआ
17 सूत्री मांगों में प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय दर एवं केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता /सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत पिछले कई सालों के एरियर का बकाया देने, सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता,वाहन एवं अन्य भत्ते प्रदाय करने,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदनाम कार्यालय सहायक करने,पेंशनरों को पेंशन राहत प्रदान करने में धारा 49 समाप्त करने,कर्मचारियों की पदोन्नति समय मान वेतनमान,पुरानी पेंशन बहाली,कर्मचारियों की वेतन विसंगति टैक्सी प्रथा बंद कर वाहन चालकों की भर्ती करने,आउट सोर्स प्रथा बंद करने,पेंशन हेतु 25 साल की सेवा पूरी पेंशन हेतु गणना में लेने,संविदा एवं स्थाई कर्मियों को नियमित नियुक्ति/नियमित वेतनमान देने,सीपीसीटी का बंधन खत्म करने का मांग पत्र सौंपा गया धरने में हुई सभा को मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष एम पी द्विवेदी,कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी,विजय रघुवंशी महमूद खान जिलाध्यक्ष संजय दुबे तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष अतुल मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष एस एस रजक,रत्नेश मिश्रा,वीरेंद्र सिंह बघेल मुकेश खरे,एस एल पवार भोपाल जिलाध्यक्ष मोहन अय्यर,कोषाध्यक्ष एस एल पंजवानी उपाध्यक्ष कैलाश सक्सेना,प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भार्गव जिला अध्यक्ष राम कुंडल सेन मध्य प्रदेश वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ अध्यक्ष साबिर खान,रियाज अली खान अर्जुन सिंह मेहरबान खान वसी खान मध्य प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एल एन कैलासिया के अध्यक्ष सुधीर भार्गव भोपाल जिलाध्यक्ष राम कुंडल सेन मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि सरकार ने जल्दी कर्मचारी हितैषी मांगों पर ध्यान ना दिया तो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उमाशंकर तिवारी
प्रदेश सचिव
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल मध्य प्रदेश 9826050919



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.