Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 2, 2023

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर हत्या के आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

 पिथोरा_महासमुंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर हत्या के आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार


 बेटो ने रूपये की लालच मे किया अपने पिता की हत्या

          मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलु यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोडिया पारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता मोनू यादव पिता मोहन यादव उम्र 70 वर्ष निवासी कोरिया पारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए हैं प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया  घटना के संपूर्ण हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा सुक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के नेतृत्व में एवं एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना पिथौरा के निरीक्षक सेवन तिवारी एवं थाना स्टाफ द्वारा सुक्ष्मता से सभी बिंदुओं पर जांच की गई एवं जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण मृतक के शव पंचनामा पर पाया गया कि मृतक के सिर कान नाक गला में कई जगह चोट के निशान है एवं आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ एवं मृतक के शव का  पिथौरा हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम द्वारा पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु गला घोट कर हत्या करने से होना बताए हैं जिस पर संदेही पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलु यादव उम्र 26 वर्ष इसके बड़े भाई जगदीश यादव उम्र 35 वर्ष  से हिकमत अमली से पूछताछ किया गया तो बताएं कि कुछ दिनों पूर्व इसके पिताजी अपना तो एकड़ खेत ₹26लाख रूपया में बेचे हैं और इन लोगों को कुछ भी नहीं दिए जिसके कारण घर में आपसी वाद विवाद चल रहा था दिनांक 31/3/ 2023 को मृतक मंगलु यादव ने अपनी पत्नी सुशीला यादव से मारपीट किया था और कल शाम को पुरुषोत्तम यादव की पत्नी एवं उसकी भाभी रुकमणी यादव से भी गाली गलौज किया था इसी कारण जगदीश एवं पुरुषोत्तम यादव ने दिनांक 1/4/23 की रात मृतक मंगलू यादव को हाथ मुक्का लात  एवं डण्डा से मारपीट कर उसके बेहोश होने पर प्लास्टिक रस्सी से उसका गला घोट कर हत्या कर दिए हैं आरोपी गणों के विरुद्ध अप क्रमांक 81/23  धारा 302 201 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के मेमोरेंडम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं प्लास्टिक रस्सी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इस कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महाश्रमण श्री आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में एसडीओपी पिथौरा के सहयोग से निरीक्षण शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी पिथौरा एएसआई लक्ष्मण साहू प्रधान आरक्षक मुकेश साहू वृंदावन भाई आरक्षक शैलेश ठाकुर ठाकुर राम पटेल मिहिर बीसी योगेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।

आरोपीगण

1- जगदीश यादव पिता मंगलु यादव उम्र 35 वर्ष निवासी कोरिया पारा

2- पुरुषोत्तम यादव पिता मंगरु यादव उम्र 28 वर्ष निवासी कोरिया पारा

3- श्रीमती रुकमणी यादव पति जगदीश यादव उम्र 33 वर्ष निवासी कोरियापारा


घटना में प्रयुक्त आलाजरब

02 नग लकड़ी का डंडा एवं एक नग प्लास्टिक की रस्सी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad