डोंगरगांव
क्रेशर पत्थर खदान संचालन के खिलाफत न्याय के लिए संघर्ष पदयात्रा
दिनांक - 18-04-2023
ग्राम मोहभट्ठा - रामपुर के नागरिकों द्वारा पूर्व में कई बार शासन एवं प्रशासन को अवैध पत्थर खदान संचालन से होने वाले परेशानी से अवगत कराया गया था , पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना ही अवैध खदान पर ना हीं खदान संचालन पर की गई है खदान संचालन के द्वारा खदान में लगातार भारी मात्रा में बारूद से लगातार पत्थर निकालने के लिए ब्लास्टिंग किया जा रहा है जिससे दोनों गांव में पेयजल पानी के लिए बहुत ही गंभीर समस्या हो गई है ब्लास्टिंग से कई के घरों में दरारें भी आ गई है किसानों का ट्यूबवेल समय से पहले बंद पड़ गया है। जिससे हताश होकर ग्राम मोहभट्टा एवं रामपुर के नागरिकों ने "न्याय के लिए संघर्ष पदयात्रा" निकालने का ऐलान दिनांक 18-04-2023 मंगलवार को किया गया है।ग्राम रामपुर एवं मोहभट्टा में अवैध पत्थर खदान संचालित से हो रही समस्या को दूर करने के लिए रामपुर से कलेक्टर कार्यालय राजनांदगांव तक न्याय के लिए संघर्ष पदयात्रा करनी है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.