बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर -धरमलाल कौशिक और विधायक डॉक्टर बांधी की उपस्थिति में 107 कांग्रेसी भाजपा में शामिल, कांग्रेस में मचा तहलका
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के एक ग्राम पंचायत सरपंच सहित 107 लोगो ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है भाजपा के काम करने के तरीके से नाराज होकर इन सदस्य ने कदम उठाया हैं। उप-नेता प्रतिपक्ष ने सभी लोगो को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया इस दौरान विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी भी उपस्थित रहे।समीप ग्राम हिंडाडीह के सरपंच जितेंद्र लास्कर सहित 107 कांग्रेसियों भाजपा में प्रवेश किये। इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस से छोड़ भाजपा में लोगो का शामिल होना जिनमे कुछ महत्वपूर्ण कार्यकर्ता शामिल हैं,ऐसे में कांग्रेस में कोहराम से मच गया है।
इस अवसर पर दिलेन्द्र कौशिल,राज्यवर्धन कौशिक, रामनाथ तिवारी,अभिलेश यादव,मन्नू सिंह,तामेश्वर सिंह कौशिक,बलराम पाटनवार, मदनलाल पाटनवार,जनपद सभापति अंजनी लक्ष्मी साहू, जनपद सभापति गोपी पटेल, उर्वीजेश कौशिक, हरिकेश गुप्ता, तुषार चंद्राकर, धन्ना कुंभकार, योगेश पटेल, सुरेश दास महंत,शिव यादव, देवेंद्र पाटनवार,कृष्णा यादव, रामनिहोर सुर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.