12 एकड़ में रोपे जाएंगे 500 आम के पौधे, सब्जी की खेती भी होगी
जिले के बीहड़ वनांचल ग्राम भोथली भुजारी की महिला समूह अब आम की खेती कर मुनाफा कमाएंगी। जिला प्रशासन की सक्रियता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन मे भोथली की महिला समूह को आम की खेती का प्रशिक्षण देकर इसकी बारिकियां समझाई गई।
खैरागढ़. आम की खेती के दौरान इसका लाभ समूह की महिलाओ को चार साल बाद मिलेगा लेकिन इस दौरान आम की खेती के बीच सब्जी लगाकर महिला समूह अपना मुनाफा निकालते रहेंगी। सघन फलोद्यान विकास योजना के तहत भोथली मे राजस्व विभाग की 12 एकड़ जमीन पर आम की खेती शुरू होगी। यहां सुरक्षा और सुविधा के साथ 500 सौ आम के पौधे रोपे जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा आम के क्षेत्र विस्तार, फल उत्पादन मे वृद्धि के तहत कलमी आम पौधारोपण पर प्रति हेक्टेयर लागत राशि 43750 रू मे 25 फीसदी अनुदान के तहत 10938 रू पांच साल मे भुगतान करेगी।
जिला प्रशासन और कलेक्टर की पहल के बाद महिला समूह की सदस्यों को आम की बेहतर खेती के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण मे उद्यानिकी विभाग के जिला नोडल अधिकारी रविन्द्र मेहरा, संजय जांगडे, डेनिस पात्रे, परिक्षेत्र सलाहकार सतीश श्रीवास, सरपंच सुमित्रा कंवर, ग्राम पटेल, महिला समूह सदस्य और उद्यानिकी विभाग का तकनीकी अमला मौजूद रहा। प्रशिक्षण के दौरान आम के पौधो का रोपण, सुरक्षा व्यवस्था,पौधो के बीच मे सब्जी की खेती, आम उत्पादन के बाद इसके लिए बाजार उपलब्ध कराने, उत्पादन कैसे होगा देखरेख आदि की जानकारी प्रदान की गई।
12 एकड़ में रोपे जाएंगे 500 आम के पौधे, सब्जी की खेती भी होगी
जिले के बीहड़ वनांचल ग्राम भोथली भुजारी की महिला समूह अब आम की खेती कर मुनाफा कमाएंगी। जिला प्रशासन की सक्रियता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन मे भोथली की महिला समूह को आम की खेती का प्रशिक्षण देकर इसकी बारिकियां समझाई गई।
उद्यानिकी विभाग करेगा तकनीकी रखरखाव
12 एकड़ मे लगने वाले आम के उच्च गुणवत्ता युक्त पौधो की उपलब्धता और तकनीकी रखरखाव उद्यानिकी विभाग के जिम्मे होगा। जबकि पौधारोपण के लिए गडढा, भूमि समतलीकरण, टंच फेसिंग कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। महिला समूह को सामुदायिक फेंसिंग का लाभ मिलेगा। 500 पौधे लगाए जाने के बाद इसकी देखरेख समूह, पंचायत सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो के जिम्मे होगा। आम के पौधो से 4 साल बाद लाभ मिलेगा। तात्कालिक लाभ के लिए महिला समूह को अनुदान युक्त सब्जी की खेती कराई जाएगी जो आम के पौधारोपण के बीच कराई जाएगी। महिला समूह की महिलाएं वर्तमान मे हल्दी की खेती कर सफल उत्पादन कर रही है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.